गुरूवार को शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे डिपोपारा हाउसिंग बोर्ड के रहवासियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की ओर से यहां निर्मित कालोनी में 120 परिवार निवासरत है। महिला सुनीता चौबे, माया भारद्वाज, जयंत साहू, पुरन लाल, वीणा ने बताया कि कालोनी में जो पाइप लाइन बिछाई गई है, वह 20 साल पुराना हो गया है। उचित देखरेख के अभाव में जगह-जगह इसमें लीकेज आ गई है। इससे पीने के पानी में सीवरेज का बदबूदार गंदा पानी एवं कीड़े भी आ रहा है। इसके चलते कालोनीवासी उल्टी-दस्त से बीमार हो रहे है।