CG Crime News : उसके गले में भी टॉवेज डालकर दबा रही थी। बाबा को देखकर उसे छोड़ दी। तब प्रार्थी बजरंग यादव, पिंटू राठौर तथा गांव के अन्य लोगों के साथ महेत्तर केंवट के बाड़ी के बाथरूम में जाकर देखा तो उसके दोनों भतीजे कान्हा व मुरली यादव मृत अवस्था में पड़े हुए थे। (crime news in hindi) सूचना के आधार पर पुलिस थाना जांजगीर में पुलिस ने घटनास्थल पर रवाना होकर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां अभियोजन की ओर से विचार व्यक्त किया कि जिस प्रकार आरोपी के द्वारा दो मासूम बालक के गला दबाकर निर्मम हत्या की गई है, वह अत्यंत गंभीर प्रकृति का अपराध है। इस पर कठोर से कठोर दंड दिया जाए।