CG Crime News : विवाह करने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को 20 वर्ष का कारावास और 4000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है। (cg crime news) विशेष लोक अभियोजक मोरिशा नायडू ने बताया कि भोजलाल मारकण्डे (21 वर्ष) आरंग जिला रायपुर निवासी ने अपने ही गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर इस बारे में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। 24 दिसंबर 2020 को किशोरी खेत जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके बाद जबरदस्ती की।