5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी से बोला- आधे घंटे में आ रहा हूं फिर साथ करेंगे डिनर, लेकिन वापस आई तो सिर्फ उसकी लाश

पति ने फोन पर पत्नी से कहा कि वो जल्दी लौट आएगा। फिर वो दोनों साथ में बैठकर खाना खाएंगे।लेकिन...
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Nov 10, 2018

Imran khatri accident

पत्नी से बोला- आधे घंटे में आ रहा हूं फिर साथ करेंगे डिनर, लेकिन वापस आई सिर्फ उसकी लाश

धमतरी. पति ने फोन पर पत्नी से कहा कि वो जल्दी लौट आएगा। फिर वो दोनों साथ में बैठकर खाना खाएंगे।लेकिन पति के बजाए घर आई तो उसकी लाश। जिसे देखकर अचानक पत्नी की दुनिया ही उजड़ गई। छत्तीसगढ़ के केशकाल से फर्नीचर छोड़कर आ रहे एक व्यापारी इमरान खत्री दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया।तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी पिकअप को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार इमरान खत्री (30) दीपावली के दिन आर्डर पर पिकअप में आलमारी समेत अन्य फर्नीचर सामान लेकर केशकाल गया था। सामान छोड़ने के बाद दोपहर में वह वापस लौट रहा था, कि तभी धमतरी मार्ग में ग्राम अंवरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना इतना जबर्दस्त थी कि मौके पर ही इमरान खत्री की दर्दनाक मौत हो गई। वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

accident " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/11/10/accident2_3688754-m.jpg">

खबर मिलते ही चारामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इधर, दुर्घटना की खबर जैसे ही घर पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके घर में एकत्र हो गए।

गौरतलब है कि मृतक इमरान खत्री बेहद हंसमुख और मिलनसार था। रत्नाबांधा चौक में खत्री परिवार का इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर शो-रूम है। बताया गया है कि उसकी दो संतान है। घटना के कुछ देर पहले ही वह अपनी पत्नी से मोबाइल में बातकर आधे घंटे में घर पहुंचकर साथ भोजन करने की बात कही थी। पत्नी ने जब उसकी मौत की खबर सुनी, तो बेसुध हो गई।

बड़ी खबरें

View All

धमतरी

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग