26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेप के केस में जेल गए भाई को छुड़ाने पीड़िता को दी धमकी, जब नहीं मानी तो उठाया ये खौफनाक कदम

धमकी देते हुए शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने मना कर दिया तो उठाया ये खौफनाक कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 22 Jul 2018, 11:10 AM IST

crime news

रेप के केस में जेल गए भाई को छुड़ाने पीड़िता को दी धमकी, जब नहीं मानी तो उठाया ये खौफनाक कदम

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दुष्कर्म की शिकार युवती पर आरोपी युवक के भाई ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर पीडि़ता ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि-मुझे सुरक्षा दो नहीं तो मर जाउंगी।

उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल महीने में शहर के बांसपारा निवासी एक 24 वर्षीय दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इतवारी बाजार स्थित एक मंदिर के पुजारी ने कम्प्युटर क्लास जा रही युवती को धोखे से बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रमाकांत वैष्णव को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के करीब दो महीने के बाद शुक्रवार को आरोपी का भाई दोपहर करीब 12 बजे उसके घर गया और धमकी देते हुए शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। जब उसने मना कर दिया तो ब्लेड से उसके हाथ पर वार कर दिया। युवती के चिल्लाने पर वह भाग निकला। वार्ड पार्षद दीपक लोंढे ने तत्काल पुलिस को खबर की। पुलिस थाना में अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए युवती बेहोश हो गई।

उसे तत्काल जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ धारा 342, 452, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

इधर, जिला अस्ताल के न्यू वार्ड में भर्ती पीडि़ता ने कहा कि वह पहले ही अपने साथ हुई घटना से टूट चुकी है। अब फिर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है। उसका स्पष्ट कहना है कि सुरक्षा नहीं मिली, तो मैं खुदखुशी कर लूंगी। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। गौरतलब है कि उसके पिता राइस मिल में मजदूरी करता है जबकि मां घरों में जाकर झाडू पोंछा का काम करती है।

उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म की घटना के बाद मंदिर न्यास समिति ने पुजारी के परिवार को पिछले ५ अप्रैल को वहां से हटा दिया। इसके बाद फिर वह 9 मई को मंदिर में आ गया। न्यास समिति के सुदर्शन गुप्ता, सूरज तिवारी, अभिषेक शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।