
CAF जवान ने की आत्महत्या (photo source- Patrika)
CAF jawan commits suicide: धमतरी जिले से CAF के एक जवान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ था और वर्तमान में सूरजपुर में उसकी ड्यूटी थी। जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद हाल ही में पश्चिम बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने घर लौटा था। छुट्टी के दौरान इस तरह का आत्मघाती कदम उठाने से विभाग के अधिकारी और परिजन भी स्तब्ध हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जवान के शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
17 साल की छात्र ने फांसी लगा कर दी जान
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 10वीं की परीक्षा में लगातार असफलता से परेशान एक 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बंधिया पारा की है, जिसने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है और परीक्षा के दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के इस कदम से परिजन सदमे में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष भोला वर्मा (35 वर्ष) ने श्मशान घाट के स्टोर रूम में टेंट बांधने वाली रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
Updated on:
11 May 2026 01:02 pm
Published on:
11 May 2026 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
