CG Crime: पुलिस ने बताया कि 2 नवंबर की रात लगभग 10 बजे युवराज नाग, महेश देवांगन, गुलशन नाग, विशाल नाग, नीरज नाग, संतोष नाग, रितेश देवांगन वार्ड के गौरा विसर्जन यात्रा में नाचते-गाते चल रहे थे। पीडी नाला के पास पहुंचते ही धक्का-मुक्की होने की बात पर बाबर उर्फ लल्ला उर्फ जाबर खान, रमजान उर्फ रमजू उर्फ छोटा बाबर खान, हेमंत उर्फ पन्नू सतनामी तथा विधि से संघर्षरत दो बालकों ने हमला बोल दिया। इसी बीच पांचों ने युवराज, नीरज नाग के हाथ को पकड़कर मारपीट करते हुए अपचारी बालक को चाकू मारने बोला।