
CG Job: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। धमतरी में एक साथ 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाली पदों पर भर्ती के लिए विभागीय आदेश जारी होने के बाद नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। ऐसे में योग्य एंव इच्छुक अभ्यार्थी तय समय से पहले आवेदन जमा कर नौकरी पा सकते हैं।
एकीकृत बाल विकास परियोजना नगरी के तहत 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। इसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी में आगामी दो मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरी में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका का पद पूरी तरह से मानसेवी तथा अशासकीय पद है और शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 44 साल तक की आयु कीए कम से कम आठवीं पास शैक्षणिक योग्यताधारी और उसी गांव की निवासी आवेदन कर सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास कार्यालय, नगरी से सम्पर्क कर नियुक्ति नियमावली का अवलोकन किया जा सकता है।
Updated on:
27 Apr 2025 02:16 pm
Published on:
26 Apr 2025 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
