पोटियाडीह निवासी लिनेश साहू टेलरिंग का काम करता था। 7 दिसंबर को उसने आत्महत्या कर लिया। युवक ने अपने वाट्स एप स्टेटस में पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बार-बार दूसरे धर्म को अपनाने के लिए दबाव डालने की बात लिखी थी। साथ ही यह स्टेटस अपने बहन दामाद गुलशन साहू को भी भेजा था। पुलिस ने स्टेटस एवं मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर पंचनामा तैयार कर मृतक का मोबाइल जब्त किया। जांच के दौरान सूचक खूबचंद साहू, मृतक के पिता प्रेमनाथ साहू, माता सुमित्रा साहू, गवाह मिलेन्द्र साहू, परमेश्वर साहू, गुलशन साहू से बयान लिया गया। इसके बाद अपराध दर्ज कर विधिवत रिमांड पर भेजा गया।