Conversion in Raigarh: रायगढ़ से लगे कोसमनारा अंतर्गत कलारमुड़ा मोहल्ले के एक मकान में रविवार को धर्म विशेष की प्रार्थना सभा चल रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इसकी जानकारी पुलिस को लगते ही कोतवाली, जूटमिल सहित कोतरा रोड की पुलिस मौके पर पहुंची। विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर पुलिस टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया। वहीं उनसे पूछताछ की जा रही है।