शहर के कुछ क्षेत्रों में असमाजिक का आतंक बढ़ रहा है। कुछ दिनों पूर्व चांदमारी के बावाकुटीर स्थित आश्रम में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा एलबेस्टर सीट पर पथराव किया गया था, इसके पूर्व मोहल्ले के घरों के बाहर लगे बिजली मीटर में भी पटाखे फोड़कर नुकसान पहुंचाया गया था।