
धमतरी. Dhamtari crime news : तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला कृषक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डाही निवासी महिला कृषक ममता पटेल (50) पति निरंजन पटेल मंगलवार को निंदाई करने के लिए खेत गई थी।
दोपहर में खेत में वह खेत में निंदाई कर रही थी, तभी सायं 4 बजे अचानक आसमान में काले घने बादल घिर आए। देखते ही देखते आसमान में तेज गरज चमक शुरू हो गया। इस बीच आसमान से आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में ममता पटेल आ गई। बिजली गिरने से महिला बुरी तरह झुलस गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों की नजर उस पर पड़ी, तब गांव में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की, पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरधर भिजवा दिया।
गांव में शोक की लहर उल्लेखनीय है कि मृतका भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी। उसके पति निरंजन सिन्हा को पार्टी ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी भी घोषित किया है। गाज गिरने से ममता की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है।
Published on:
27 Sept 2023 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
