5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया पहुंचे धमतरी, बोले – आप की लड़ाई भ्रष्टाचारियों से

दिल्ली में अल्प समय में ही आप की सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है।
less than 1 minute read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Nov 10, 2018

manish sisodia

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया पहुंचे धमतरी, बोले - आप की लड़ाई भ्रष्टाचारियों से

धमतरी. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनकी लड़ाई भ्रष्टाचारियों से है। चुनाव में आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर आम जनता से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।शुक्रवार को भानुप्रतापपुर जाते समय कुछ देर के लिए वे शहर में रूके थे। उनके धमतरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मकई चौक में आत्मीय स्वागत किया।

इसके बाद अमलतास पुरम में आप नेता शत्रुघन साहू के निवास में उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी अच्छी पैठ बना ली है। आम जनता का विश्वास बढ़ गया है। यही वजह है कि हमने यहां सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए है। उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

हमारी पार्टी जनता को स्वच्छ प्रशासन देगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अल्प समय में ही आप की सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। कम बजट और कम समय में जब दिल्ली में अच्छा काम हो सकता है, तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं। इस मौके पर निशांत भट्ट, राहुल सोनी, ऋषि साहू, गंगाधर साहू, सत्यम साहू, चुमेश साहू, नीरज साहू, संजय सिन्हा, खिलेश सिन्हा आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

धमतरी

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग