2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: टीआई ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़, Video वायरल होते ही मचा हड़कंप, देखें

Dhamtari Viral Video: बोराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में थाना प्रभारी (टीआई) द्वारा एक व्यापारी को सरेआम थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

2 min read
Google source verification
सरेआम थप्पड़कांड (फोटो सोर्स- पत्रिका)

सरेआम थप्पड़कांड (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो सामने आया है। बोराई थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब थाना प्रभारी (टीआई) ने एक व्यापारी के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि बीच बाजार उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी का नाम शब्बीर मेमन है, जो चिकन व्यवसाय से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इसी दौरान चेकपोस्ट पर गाड़ी नहीं रोकने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित व्यापारी शब्बीर मेमन के अनुसार, वह हर सप्ताह की तरह बोराई के साप्ताहिक बाजार में मुर्गों की खरीदी-बिक्री के लिए जा रहा था। बोराई नाके के पास पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। व्यापारी का कहना है कि बाजार में देरी होने के कारण वह अपनी गाड़ी नहीं रोक पाया। इसी बात से नाराज होकर टीआई बाजार पहुंच गए, जहां वह अपनी दुकान लगाने की तैयारी कर रहा था।

व्यापारी ने लगाए गंभीर आरोप

व्यापारी ने आरोप लगाया कि वह कुर्सी पर बैठा था, तभी टीआई वहां पहुंचे और उसे धमकाने लगे। बहस के दौरान उन्होंने सरेआम उसे थप्पड़ मारा और गाली-गलौज की। व्यापारी ने यह भी आरोप लगाया कि नाके पर एंट्री फीस के नाम पर वसूली की कोशिश की जाती है और विरोध करने पर इस तरह का व्यवहार किया गया।

वीडियो में कैद हुई ‘खाकी’ की धौंस

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टीआई और व्यापारी के बीच तीखी बहस हो रही है। इसी दौरान टीआई गुस्से में आकर गाली-गलौज करते हुए व्यापारी पर हाथ उठा देते हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि “थाने ले जाऊंगा और वहीं मारूंगा।”

घटना के बाद जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो टीआई कैमरे के सामने इस बात से इनकार करते नजर आए कि उन्होंने व्यापारी को थप्पड़ मारा है, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी पुष्टि की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।