ग्राम भैंसामुड़ा, मटियाबाहरा, चारगांव, खुदुरपानी, खरका, तुमराबहरा, जबर्रा, बिलभदर, कल्लेमेटा, डोंगरडुला, गजकन्हार, चुरियारडीही सहित आसपास के करीब दर्जन भर गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। हाथी दल के सदस्यों ने बताया कि हाथियों के पीछे-पीछे हाथी दल के सदस्य भी चल रहे हैं। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने व वन मार्ग एवं मुख्य मार्ग में सावधानी बरतने तथा हाथी दिखने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को देने कहा गया है।