Elephant Terror: धरमजयगढ़ वनमंडल के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अघनु अगरिया (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम बगुडेगा का निवासी था। हाथी ने घर की दीवार तोड़ दिया था। इस समय अघनु ने भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे पकड़ लिया और पटक कर उसकी जान ले ली। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 25,000 रुपए की तत्कालिक सहायता दी है और मामले की जांच की जा रही है।