
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Chhattisgarh News: धमतरी। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्हाेंने बैठक आयोजित कर पावर कंपनी के वादाखिलाफी को लेकर विरोध जताया।
सदस्यों का कहना है कि बिजली कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद मनमानी की जा रही हैं। ऐसे में बैठक आयोजित कर अपनी मागों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने की बात कहीं हैं।
पावर कंपनी नहीं दे रही ध्यान
अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के मंत्री पीएल कटकवार, अध्यक्ष सीएस दुबे, हरीश चौहान, मनोज शर्मा ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इसके बाद भी पावर कंपनी ध्यान नहीं दे रही है। यही (dhamatrai news) वजह है कि पिछले दिनों रायपुर के डंगनिया में आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें धमतरी, कुरुद के विद्युत कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मियों को नियमितीकरण के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया।
Published on:
26 Jun 2023, 7:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.