26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 साल बाद गर्ल्स हॉस्टल का शुभारंभ, छात्राओं की सूची जारी, 20 सीट और बढ़ाने की तैयारी…

CG Girls Hostel: धमतरी जिले में बीसीएस शासकीय पीजी कालेज में १७ साल के इंतजार के बाद सोमवार को 20 सीटर कन्या छात्रावास का शुभारंभ हुआ।

2 min read
Google source verification

17 साल बाद गर्ल्स हॉस्टल का शुभारंभ(photo-patrika)

CG Girls Hostel: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीसीएस शासकीय पीजी कालेज में १७ साल के इंतजार के बाद सोमवार को 20 सीटर कन्या छात्रावास का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के साथ ही प्रवेशित छात्राओं की सूची भी जारी हो गई है। प्रवेश में धमतरी के दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को प्राथमिकता मिली है।

नगरी, कांकेर की छात्राओं को भी प्रवेश मिला है। उल्लेखनीय है कि 17 साल से बंद छात्रावास को लेकर पत्रिका ने समय-समय पर खबर प्रकाशित कर प्रशासन के संज्ञान में लाया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो महीने पूर्व कालेज का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उनके निर्देश पर छात्रावास शुरू करने की तैयारी हुई।

CG Girls Hostel: फिलहाल भोजन की व्यवस्था छात्राएं खुद करेंगी

शुभारंभ अवसर पर पहुंचे कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में 20 सीट की व्यवस्था है। इसे 40 सीट करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले से बाहर से आने वाली छात्राओं के लिए यह सुविधा बड़ी राहत प्रदान करेगी। कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई हुनर सीखना भी आवश्यक है।

जिला प्रशासन युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी अभिरुचि और बाजार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण लेकर रोजगार की दिशा में मजबूत कदम उठा सकती हैं। दो-तीन माह के बाद जोमैटो, पेटीएम, फोन-पे और मैक्रोसाफ्ट आदि कंपनियों के एक्जीक्यूटिव को आमंत्रित कर बच्चों का प्लेसमेंट या इंटर्नशिप कराएंगे।

12 घंटे बंद रहेगा रास्ता

फिलहाल 200 बच्चों के प्लेसमेंट का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सतीश पवार, प्रोफेसर आदि उपस्थित थे। गर्ल्स हास्टल शुरू होने के बाद अब कालेज से गुजरा आम रास्ता 12 घंटे बंद रहेगा।

प्राचार्य डॉ वीके पाठक ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कालेज से गुजरा आम रास्ता बंद रहेगा। 8 सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस से महिला होमगार्ड दिलाने की मांग भी की गई थी। 2 महिला होमगार्ड देने की स्वीकृति भी मिल गई है। छात्राओं के भोजन के लिए कैंटिन से व्यवस्था करेंगे, लेकिन इसकी राशि फिलहाल छात्राओं को देनी पड़ेगी।