भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष लालराम चंद्राकर, किसान नेता सुदर्शन ठाकुर, विमल साहू ने बताया कि आधार सीडिंग और ई-केवायसी को लेकर कई किसान असमंजस में हैं। कई किसान पहले भी डाटा अपडेट करा चुके हैं, लेकिन खाते में राशि नहीं आने की समस्या बनी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से ग्रामीण स्तर पर शिविर लगाकर इस समस्या के निदान की मांग की है, ताकि किसानों को किसान समान निधि योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।