5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंकों की व्यवस्था गड़बड़ाई, एटीएम में कैश नहीं, ग्राहक हो रहे परेशान

त्यौहारी सीजन होने के बाद भी एटीएम में पर्याप्त राशि नहीं डाली जा रही है।
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Nov 10, 2018

ATM

बैंकों की व्यवस्था गड़बड़ाई, एटीएम में कैश नहीं, ग्राहक हो रहे परेशान

धमतरी. छत्तीसगढ़ में बैंकोंं में अभी भी व्यवस्था सुधरी नहीं है। त्यौहारी सीजन होने के बाद भी एटीएम में पर्याप्त राशि नहीं डाली जा रही है। ऐसे में ग्राहकों को पैसे निकलने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटकना पड़ रहा है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के बैंक प्रबंधकोंं ने दिवाली त्यौहार को देखते हुए आरबीआई से 5 सौ करोड़ रूपए की डिमांड की थी। इसके तहत जरूरत के हिसाब से बैंकों को राशि रिलीज भी कर दिया गया। त्यौहार के पहले सप्ताह बैंकों में भीड़-भाड़ होने के बाद भी उपभोक्ताओं को पैसे निकलने में कोई परेशानी नहीं हुई। इसके बाद 7 नवंबर से बैंकों की छुट्टी हो गई। ऐसे में उपभोक्ता रकम निकालने के लिए एटीएम पहुंचने लगे।एक जानकारी के अनुसार जिले में 27 बैंकों के 93 बैंक शाखा और 72 एटीएम लगे हुए हैं।

सबसे ज्यादा एटीएम स्टेट बैंक के हैं। बताया गया है कि त्यौहारी सीजन को देते हुए करेंसी चेस्ट को दिन में दो बार राशि डालने का निर्देश दिया गया है।शुरूआत में एटीएम में नियमानुसार राशि भी डाली गई, लेकिन 9 नवंबर के बाद से अधिकांश एटीएम खाली हो गए। पत्रिका ने शहर के पीडी नाला और मकई चौक स्थित स्टेट बैंक एटीएम, देना बैंक एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न स्थानों पर लगे एटीएम का मुआयना किया। देखा गया कि अधिकांश एटीएम खाली हो गए थे। ऐसे में यहां आने वाले उपभोक्ताओं को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा।

धमतरी पेट्रोल पंप और रत्नाबांधा स्थित एक एटीएम में राशि डालने के बाद भी उपभोक्ता भटकते रहे। उपभोक्ता दीनू मरकाम, अजय साहू ने बताया कि यहां एटीएम मेंं सर्वर डाउन हैं, जिसके चलते एटीएम काम नहीं कर रहा है। आसपास और एटीएम नहीं होने से उन्हें भटकना पड़ा।

गौरतलब है कि आरबीआई ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए करेंसी चेस्ट को सभी एटीएम में सुबह और शाम रकम डालने का निर्देश दिया था, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया।

लीड बैंक अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए एटीएम में राशि डाली जा रही है। अभी तक कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है।

उपभोक्ता देवकिरण साहू ने बताया वे सामान खरीददारी करने के लिए बाजार आए थे। इस दौरान वे 4 सौ रुपए निकालने के लिए एटीएम पहुंचे। लगातार तीन एटीएम का चक्कर काटने के बाद भी उसे राशि नहीं मिली। बताया गया है कि अधिकांश एटीएम में अभी भी 100 रुपए के नए कैलीबर नहीं लगे हैं।

बड़ी खबरें

View All

धमतरी

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग