
MGNREGA Update: धमतरी जिले के मनरेगा मजदूरों को फिर से अब काम मिलेगा। नए वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से 30 लाख 42 हजार मानव दिवस कार्य स्वीकृत हुआ है। इसकी कुल राशि 79 करोड़ 40 लाख रूपए है। इसके लिए मनरेगा विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है।
मनरेगा शाखा से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष-2024-25 में 32 लाख 46 हजार मानव दिवस कार्य का लक्ष्य रखा गया था। इसके विपरीत करीब 37 लाख मानव दिवस कार्य मनरेेगा मजदूरों को उपलब्ध कराया गया था। इस कार्य के एवज में मजदूरों को 91 करोड़ 62 लाख 77 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। वहीं मटेरियल का 29 करोड़ 86 लाख रूपए का सामाग्री भुगतान किया गया है।
बता दें कि धमतरी जिले में 1 लाख 56 हजार पंजीकृत जॉब कार्डधारी मजदूृर हैं। इसमें से 1 लाख 45 हजार सक्रिय जॉब कार्डधारी परिवार है। पंजीकृत मनरेगा परिवारो को 150 दिन का काम उपलब्ध कराना है। पूर्व में मनरेगा मजदूरों को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 243 रूपए का मजदूरी भुगतान किया जाता था। 1 अप्रैल से मजदूरी भुगतान में 18 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 261 रूपए मजदूरी भुगतान किया जाएगा।
मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में पीएम आवास निर्माण, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन और नया आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने का काम किया जाना है। इसके अलावा पुराने कार्यों को भी मनरेगा के तहत कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष-2020-21 में 85.58 लाख मानव दिवस, वर्ष-2021-22 में 59 लाख 81 हजार मानव दिवस, वर्ष-2022-23 में 48 लाख 48 हजार, वर्ष-2023-24 में 40 लाख 16 हजार और वर्ष-2024-25 में 23 लाख 36 हजार मानव दिवस कार्य मनरेगा मजदूरों को उपलब्ध कराया गया है। सभी कार्यों का मजदूरों को मजदूरी भुगतान भी हो चुका है।
Published on:
17 Apr 2025 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
