6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

70 किस्म की दवाइयों की किल्लत पड़ रही भारी, ई-हास्पिटल में मरीजों की लगी भीड़

मरीजों की भीड़ अचानक बढ़ गई है, जिसके चलते जरूरी दवाईयों का स्टाक भी खत्म हो गया है।
2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Deepak Sahu

Oct 14, 2018

hospital

70 किस्म की दवाइयों की किल्लत पड़ रही भारी, ई-हास्पिटल में मरीजों की लगी भीड़

धमतरी. ई-हास्पिटल में तीन विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति के बाद इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की भीड़ अचानक बढ़ गई है, जिसके चलते जरूरी दवाईयों का स्टाक भी खत्म हो गया है। ऐसे में मरीजोंं को भटकना पड़ रहा है।

बता दे कि ई-हास्पिटल से एक साथ पांच विशेषज्ञ डाक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया था, जिसके चलते यहां की व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी। डाक्टर नहीं होने से मरीजोंं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था, लेकिन अब तीन मेडिकल विशेषज्ञ संजय वानखेड़े, डा. विनोद पांडेय, डा. बीके साहू जैसे विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति होने से अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजोंं की लंबी लाइन लग रही है। शनिवार को जब यह संवाददाता अस्पताल पहुंचा, तो ओपीडी में मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए बैठे थे। मरीज लोकेश कुमार, अनामिका सिन्हा ने बताया कि पहले डाक्टर की कमी के चलते मरीजोंं को परेशानी होती थी, लेकिन अब भीड़ ज्यादा होने से मरीजोंं को इंतजार करना पड़ रहा है, हालांकि अब मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

सूत्रोंं की मानेंं तो अस्पताल में मल्टी विटामिन, ओफ्लाक्सासीन, अमोसीसिलिन, असप्रिन, रैनीटिडिन समेत 70 प्रकार की दवाईयों की कमी बनी हुई है। इसके अलावा नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं से संंबंधित दवाईयां भी यहां उपलब्ध नहीं है। बताया गया है कि दवाई सप्लाई के लिए सीजीएमएससी को जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक दवा की सप्लाई नहीं की गई है।

गौरतलब है कि मौसम परिवर्तन के चलते इन दिनों अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, जिसके चलते दवाईयोंं की खपत भी बढ़ गई है। बताया गया है कि कई दवाईयों का स्टाक भी खत्म हो गया है। ऐसे मेंं मरीजोंं को भटकना पड़ रहा है।

आरएमओ डॉ जेएस खालसा ने बताया कि ई-हास्पिटल में हर 15 दिन में सीजीएमएससी से दवाई सप्लाई किया जाता है। अब तक किसी ने भी शिकायत नहीं किया है।