5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhamtari Road Accident: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक महिला की मौत, पति-बच्चों समेत 5 घायल

Dhamtari Road Accident: धमतरी जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके पति और बच्चों समेत 5 लोग घायल हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Dhamtari Road Accident: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, एक महिला की मौत, पति-बच्चों समेत 5 घायल

Dhamtari Road Accident: नेशनल हाइवे-30 रायपुर रोड कोड़ेबोड़ डायवर्सन के पास कार, ट्रैक्टर और मोपेड में भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य को गंभीर चोट आई है। घटना शनिवार दोपहर 2.30 बजे की है। कार क्रमांक- सीजी-17-एचआर-1980 जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। तभी कोड़ेबोड़ डायवर्सन के पास मोपेड, कार और ट्रेक्टर में भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर में 5 मजदूर सवार थे।

मामले की जांच जारी

मोपेड में बकली निवासी ईश्वर तारक (60) सवार था। जोरदार हुई भिड़ंत में कार सवार महिला संध्या देवांगन (50) की मौत हो गई। कार में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी देवांगन परिवार के हैं। इधर सूचना मिलने पर बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बिरेझर थाना पुलिस शेषनारायण पांडे ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: CG road accident: सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत, एक ट्रेलर के पहिए में फंस गया तो दूसरे की बाइक से हो गई भिड़ंत

Dhamtari Road Accident: ट्रैक्टर सवार सभी घायल: ट्रैक्टर कोड़ेबोड़ का था। इसमें खेत में मजदूरी करने गए पांच मजदूर लौट रहे थे। ट्रैक्टर सवार त्रिवेणी साहू पति श्रवण साहू (38), श्रीराम साहू पिता लतखोर साहू (35), भुनेश्वरी मरकाम पति कन्हैया मरकाम (40), फुलवा बाई साहू पति शिवदयाल साहू (60) और लोकेश्वरी निर्मलकर पति देव निर्मलकर (35) को चोट आई है।

बकली का है मोपेड सवार: मोपेड सवार ईश्वर तारक (60) बकली का रहने वाला है। किसी काम से निकला था। मोपेड सवार को भी कई जगह चोट आई है।

देवांगन परिवार के हैं कार सवार: कार सवार सभी देवांगन परिवार के हैं। कार सवार संध्या देवांगन (50) की मौत हो गई। पति मनोज देवांगन (60), बड़ा पुत्र सुमित देवांगन (29) और छोटा पुत्र अमन देवांगन (24) को भी गंभीर चोट आई है। कुरुद सिविल अस्पताल से सभी को रायपुर रेफर किया गया है।