HSRP Number Plate: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट रजिस्ट्रर्ड कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले पखवाड़े भर से कैप लग रहा है। लोग यहां आरसी बुक, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, लेकिन पिछले दो दिन से सर्वर डाउन होने से लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत हो रही है। सर्वर डाउन होने से दूर-दराज से रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।