मिली जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवक एनएच 30 पर अपनी जान जोखिम में डालकर मस्ती कर रहे थे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती कार की विंडो से (Car Stunt Video) आधे शरीर को बाहर निकालकर खतरनाक अंदाज में डांस कर रहे हैं। यह वीडियो उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य वाहन सवार ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।