30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आदिवासी महिला को बेरहमी से पीटने वाले सरपंच समेत 7 गिरफ्तार, पिटाई का वीडियो वायरल

tribal woman beaten case : आदिवासी महिला को लाठी से पीटने वाले सरपंच समेत महिला के देवर और जेठ समेत 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jun 2024, 10:39 AM IST

tribal woman beaten case

tribal woman beaten case :मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाले टांडा के कोदी गांव में सरेराह आदिवासी महिला की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महिला से मारपीट के मामले में कांग्रेस ने महिला सुरक्षा और महिला सम्मान के हवाले से मध्य प्रदेश सरकार कोथा। इसपर एमपी के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने सभी आरोपियों को जदल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।

आदिवासी महिला को लाठी-डंडे से पीटने के मामले में धार पुलिस ने सबसे पहले मुख्य आरोपी सरपंच नूरसिंह भूरिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अब महिला के देवर खारू भील और जेठ बल्लू समेत 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। ये सभी महिला से मारपीट करने में शामिल थे।

यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल की गंभीर लापरवाही, केंद्रीय मंत्री के भर्ती होने की संभावना में बुजुर्ग मरीज को ICU से निकालकर गैलरी में पटका

इसलिए की गई महिला से मारपीट

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने महिला से मारपीट करने के कारण का भी खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि सरपंच समेत 7 लोगों ने गंधवानी में रहने वाली आदिवासी महिला के साथ इसलिए मारपीट की, क्योंकि वो एक युवक के साथ बाहर चली गई थी। 20 जून को जब वो अपने घर लौटी तो सरपंच ने उसके परिजन के साथ मिलकर उसे बेरहमी से पीटा था।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शख्स महिला को लाठी से पीट रहा है, जबकि अन्य कई लोग उसे पकड़े हुए हैं। मामले में हैरानी की बात ये भी है कि मौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा है, तमाशबीन बनकर महिला के साथ हो रहे अत्याचार को चुपचाप देख रही है, लेकिन उनमें से कोई भी मारपीट करने वालों को रोकने का प्रयास नहीं कर रहा। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।