जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे इंडेन गैस टैंकर क्रमांक जी जे 34 ए 8769 उज्जैन जा रहा था। बदनावर-उज्जैन बायपास पर टैंकर रांग साइड से आ रहा था। इसी दौरान टैंकर ने पहले बदनावर की ओर जा रहे पिकअप को टक्कर मारी। फिर उसके पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 14 सीडी 2552 कार को भी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, पिकअप वाहन टैंकर के नीचे घुस गया। पिकअप में पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो घायल का नाजुक हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पीछे कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई, जबकि 1 घायल है।