25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / एमपी में कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधन, बड़े नेताओं ने जताया दुख

एमपी में कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधन, बड़े नेताओं ने जताया दुख

Former Minister Vishnu Rajoria Passed Away : पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया का निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया। सुबह 11 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Mar 2025, 9:02 AM IST

Former Minister Vishnu Rajoria Passed Away

Former Minister Vishnu Rajoria Passed Away : मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विष्णु राजोरिया का मंगलवार शाम निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनकी इच्छानुसार नेत्रदान किया गया है। वे कई संस्थाओं के अध्यक्ष रहे। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह 11 बजे राजधानी भोपाल के सुभाष नगर विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पूर्व मंत्री विष्णु राजोरिया मंगलवार शाम भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो 83 साल के थे। विष्णु राजोरिया को राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह का करीबी माना जाता था। उन्होंने' करीब 6 दशक पहले मासिक पत्रिका शिखर वार्ता के साथ करियर महाविद्यालय, कैरियर अस्पताल और आदर्श प्रायवेट लिमिटेड की स्थापना की थी। वो राज्य के अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्य भी रहे है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, एमपी में शोक की लहर

परिजन ने किया नेत्रदान

राजोरिया के बड़े पुत्र आशीष राजोरिया ने बताया कि, वे कुछ समय से बीमार थे। छोटे बेटे मनीष राजोरिया नें बताया कि, पिताजी की इच्छानुसार परिजन ने उनके नेत्रदान का संकल्प पूरा किया। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास बी-244, 'शाहपुरा से सुबह- 11 बजे सुभाष नगर स्थित विश्राम गृह के लिए रवाना हुआ।

देशभर में शोक की लहर

पूर्व मंत्री के निधन पर कांग्रेस, भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के अनेक, वर्तमान मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत तमाम नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया।

यह भी पढ़ें- MP Budget 2025 : बजट पर बोले भाजपा - कांग्रेस के दिग्गज? किसी ने विकासशील बताया तो किसी ने धोखा

दिग्विजय ने जताया दुख

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1899637099638538309

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'विष्णु राजौरिया जी के निधन के समाचार सुनकर बहुत दुःख हुआ। माननीय अर्जुन सिंह जी के हम दोनों शिष्य थे 'गुरुभाई' थे। उनका जीवन साफ़ सुथरा रहा और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान प्रभावशाली रहा। उन्हें हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने जताया दुख

वहीं, कांग्रेस नेता अजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए में लिखा- 'मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और पूज्य दाऊ सा. के साथी सहयोगी श्री विष्णु राजोरिया जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनका अवसान मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।'