27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: धार जिले की विधानसभा सीटों का रिजल्ट देर से क्यों आएगा?

मतगणना : प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबलों पर एक साथ होगी वोटों की गिनती, 250 अधिकारी-कर्मचारियों की रहेगी ड्यूटी

2 min read
Google source verification

धार

image

Manish Geete

Nov 23, 2023

dhar-election-results.png

विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद मतगणना को लेकर सभी को इंतजार है। आगामी 3 दिसंबर को पॉलीटेक्निक कॉलेज में होने वाली ईवीएम खुलने के साथ वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14 टेबलें लगाई जाएंगी, जहां एक साथ मतों की गिनती होगी। सबसे पहले धरमपुरी के नतीजे आने की संभावना है।

धरमपुरी में 244 बूथ थे और यहां की गिनती पहले होगी। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर बदनावर, तीसरे पर मनावर और कुक्षी-सरदापुर और फिर कुक्षी तथा सबसे आखिरी में धार के परिणामों की घोषणा होगी।


धार में 300 पोलिंग बूथ होने से गणना देर तक चलेगी। इस लिहाज से प्रशासन स्तर पर भी तैयारियां चल रही है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार रावत ने बताया कि मतगणना को लेकर 250 के लगभग अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इन्हें शनिवार को एक दिन की ट्रेनिंग दी जाना है। इसमें मतों की गिनती कैसे करनी है, इसकी जानकारी दी जाएगी।

ईवीएम के पूर्व डाक मत पत्रों की गिनती पहले आरंभ होगी। इसकी शुरुआत सुबह 8 बजे होगी। यह प्रक्रिया करीब आधे घंटे चलेगी। इसके पश्चात ईवीएम से काउंटिंग शुरू होगी। जिस विधानसभा में सबसे कम पोलिंग बूथ हैं, उसकी गिनती पहले पूरी होगी। धरमपुरी के अलावा बदनावर और मनावर में पोलिंग बूथों की संख्या कम है। इस हिसाब से तीनों ही विधानसभा की गिनती जल्दी हो सकती है।

स्ट्रांग रूम के बाहर सख्त पहरा

उधर, मतदान के बाद से ही सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई। इस कक्ष को सील कर बाहर से पुलिस का पहरा लगाया गया है। चौबीस घंटे सुरक्षाकर्मी मशीनों की सुरक्षा कर रहे हैं। यह निगरानी मतगणना के दिन तक रहेगी।

ट्रेनिंग दी जाएगी

मतगणना में ड्यूटी करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियों की शनिवार को एक दिनी ट्रेनिंग होगी। इसमें गणना के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
- अश्विनी कुमार रावत, अपर कलेक्टर