भोजशाला के पीछे की नई साइट पर एक खेत में शुक्रवार से मिट्टी हटाने का काम शुरु किया गया है। ये काम मजदूरों की मदद से आज भी जारी रखेगी। वहीं भोजशाला परिसर के अंदर, बाहर और पीछे की तरफ सर्वे किया जाएगा। इसके साथ ही एक टीम भोजशाला के रखरखाव और जहां-जहां से भोजशाला के परिसर में वर्षों से देखरेख के अभाव में डिस्मेंटल हो रहा है, उसकी मरम्मत के लिए मार्किंग करेगी। इस विशेष काम के लिए अलग से एक सब टीम बनाई गई है। आज जारी सर्वे कार्य के दौरान दोनों पक्षों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।