रोड शो के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि चंदेरी हमारे परिवार की हर सांस में है और ये विश्वास आपको दिलाता हूं कि अबतक जो किया सो किया। अब इस चंदेरी को जगमगाने की जिम्मेदारी मेरी है। जनता को संबोधित करने के बाद वे अपने प्रचार के लिए बनाए गए गीत पर खुली जीप के बोनट पर खड़े हो गए और लोगों के साथ जमकर डांस करने लगे। करीब 5 मिनट तक डांस के दौरान सिंधिया तालियां बजाते हुए जनता के साथ झूमते रहे। अब इस डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।