अरुण यादव ने कहा कि इमरती देवी जी बहुत सीनियर नेता है। पहले वह कांग्रेस में ही थी, हमारी मंत्री थी, हमारी बड़ी बहन है। अगर वो आहत हुई हैं तो पूरी पार्टी उनसे माफी मांगती है। बता दें कि, शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में खंडवा दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा की और चुनावी रणनीति बनाई।