
5 अक्टूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा आने वाली हैं प्रियंका गांधी...।
मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का यह तीसरा दौरा है। प्रियंका 12 जून को जबलपुर और 21 जुलाई को ग्वालियर दौरे पर आई थीं। 5 अक्टूबर को मालवा-निमाड़ के दौरे पर रहेंगी। गौरतलब है कि 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी प्रत्याशी के लिए आरक्षित हैं। जबकि कुल 84 सीटों को भी आदिवासी सीधे-सीधे प्रभावित करते हैं।
मध्यप्रदेश के धार जिले मोहनखेड़ा में पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी की रैली मालवा-निमाड़ को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है। आदिवासी वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस की यह बड़ी रैली है। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी जैन तीर्थ मोहनखड़ा में रैली को संबोधित करेंगी। मोहन खेड़ा धार और झाबुआ जिले के मध्य स्थित है।
यह भी पढ़ेंः
आदिवासी सीटों पर फोकस
कांग्रेस प्रियंका के जरिए प्रदेश की 84 सीटों पर फोकस कर रही है। यह सीटें ऐसी हैं, जिन पर आदिवासी समाज का सीधा प्रभाव है। इनमें से पूरी तरह से 47 सीटें ऐसी हैं जो आदिवासी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। 2018 में हुई चुनाव में आदिवासियों की नाराजगी के कारण 47 में से 30 सीटों पर कांग्रेस काबिज हो गई थी, जबकि भाजपा के खाते में 16 सीटें आ पाई थीं। एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में थे। इससे पहले 2013 के चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने 31 सीटें जीती थीं।
12 जूनः जबलपुर
कैसा था महाकौशल का दौरा
प्रियंका गांधी ने जबलपुर के गोल बाजार में 12 जून को जनसभा को संबोधित किया था। इसमें राज्य की बीजेपी सरकार पर करारे प्रहार किए थे। प्रियंका गांधी ने कहा था हमारे नेता जो कहते थे वो करके दिखाते थे, सेवा सर्वोपरि होती थी, लेकिन पिछले 18 सालों से आपका इस्तेमाल हो रहा है, शोषण हो रहा है। कई घोषणाएं की जाती हैं और पूरा नहीं किया जाता। पिछले चुनाव में हमारी सरकार बनी थी लेकिन धनबल से बीजेपी ने हमारी सरकार गिराकर सत्ता हथिया ली। एमपी में घोटाले हो रहे हैं, घोटालों की लंबी लिस्ट है। यहां बेरोजगारी बढ़ रही है। बीजेपी ने नर्मदा मैया को नहीं छोडा, महाकाल को भी नहीं छोड़ा। बीजेपी ने 225 घोटाले किए, हर महीने एक घोटाला किया।
21 जुलाईः ग्वालियर
कैसा था ग्वालियर-चंबल दौरा
प्रियंका ने ग्वालियर में आते ही कहा कि आज हमारी राजनीति आरोप-प्रत्यारोप पर आकर टिक गई है। जनता के असली मुद्दे ही हवा हो गए हैं। प्रियंका ने लोगों से कहा कि महिलाओं पर हर दिन बलात्कार होता है। आपको समझाना जरूरी है, क्योंकि सबसे ज्यादा विवेक जनता में होता है। जनता गलत फैसला नहीं लेती। आपने अपने भविष्य के लिए बड़ा फैसला करना होगा। क्या आपको पांच सालों में रोजगार मिला। किसानों की स्थिति बेहतर हुई। आपकी मेहनत का पैसा बचा। चोटे दुकानदारों के जीवन में तरक्की आई क्या? आज मैं ऐसी सरकार बनाने जनता को ही दोषी ठहराउंगी। आप नेताओं से सवाल नहीं करते हैं। 22 हजार घोषणाओं में क्या दो हजार भी पूरी हुई। आपने इस पर क्या पूछा। घोटाले की लिस्ट बढ़ने पर पूछते क्यों नहीं हैं?
यहां पढ़ें विस्तार से
Updated on:
12 Sept 2023 07:25 pm
Published on:
12 Sept 2023 07:11 pm

बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
