
Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला ( bhojshala mandir ) वर्सेज कमाल मौला मस्जिद ( kamal maula masjid ) के प्रमाणों को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ( MP Highcourt Indore Banch ) के आदेश के बाद जारी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ( ASI ) का आज रविवार को 87वां दिन था। ASI की 10 सदस्यीय टीम 36 मजदूरों के साथ 8.30 बजे सर्वे के लिए भोजशाला पहुंची और 5 बजे सर्वे पूरी कर बाहर निकली। आज मिट्टी हटाने के दौरान ASI की टीम को एक शिलालेख का टुकड़ा मिला है। इसके साथ ही तीन दीवार के और खंभों के अवशेष भी मिले हैं। बता दें कि 86वें दिन भी दो प्रतीक चिन्ह मिले थे जिन्हें एएसआई ने संरक्षित कर लिया था।
रविवार को हुए ASI के सर्वे के बारे में जानकारी देते हुए हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि आज गर्भगृह के उत्तर-पूर्व दिशा में खुदाई और मिट्टी हटाने का काम चला है। इस दौरान तीन दीवार के और खंभों के अवशेष मिले हैं। साथ ही एक शिलालेख का टुकड़ा भी मिला है। गर्भगृह में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई है।
मुस्लिम पक्षकार अध्यक्ष अब्दुल समद ने बताया कि आज उत्तरी भाग में पिलर रखे हुए थे उनको शिफ्टिंग का काम चला है। उनकी फोटोग्राफी वीडियोग्राफी की गई है। स्मारक में अंदर की तरफ जो ट्रेंच थी, जिसमें तीन लेयर दीवारों की निकली थी उसमें मिट्टी भरने का काम किया गया है। दरगाह परिसर में भी टीम ने नपती की है और बाहर की तरफ नाली का भी काम किया गया है।
बता दें कि भोजशाला में एएसआई सर्वे का काम 27 जून तक चलेगा। सर्वे कार्य में 16 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। केन्द्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा 4 जुलाई को हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। सर्वेक्षण का कार्य 22 मार्च से ही चल रहा है।
Updated on:
16 Jun 2024 10:12 pm
Published on:
16 Jun 2024 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
