
MP Election 2023 : प्रियंका गांधी ने आदिवासियों को साधा, बोलीं- अपने वोट का इस्तेमाल अर्जुन के तीर जैसे करें
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी प्रचार के लिए सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सूबे के धार जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची। यहां उन्होंने आदिवासियों और योद्धाओं को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। अपने संबोधिन में प्रियंका गांधी ने कहा कि ये पूज्य संत कमलदास जी धरती है। यहां आकर मुझे बेहद गर्व हो रहा है। सबसे ज्यादा गर्व इस बात पर है कि ये आपकी धरती है। आपके पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी है। मैं इंदिरा गांधी की पोती हूं.. इसके बाद भीड़ ताली बजाने लगी तो प्रियंका गांधी ने कहा कि इसमें ताली बजाने की क्या जरूरत है।
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि इदिरा गांधी के प्रति आपके दिल में गहरी श्रद्धा थी। वो आपकी संस्कृति को समझती थीं। उन्होंने कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो बहुत से नौजवान रास्ते में खड़े थे। प्रियंका गांधी ने उनसे सवाल किया कि आपको एमपी सरकार ने नौकरी दी है क्या ? आप पढ़े लिखे लोग हो लेकिन आपको नौकरी नहीं मिली। मध्य प्रदेश में व्यापक बेरोजगारी है। 45 सालों में पूरे देश में ऐसी बेरोजगारी कही और नहीं रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि 'हर विभाग सरकारी पद खाली पड़े हैं। ऐसे में सवाल है कि ये पद खाली क्यों हैं। 18 सालों से प्रदेश में बीजेपी की सरकार है तो ये पद अबतक क्यों नहीं भरे गए।'
सरकार ने गौतम अडानी को सौंपी सरकारी कंपनियां- प्रियंका
प्रियंका ने आगे कहा कि पहले बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरियां निकलकर आती थी। ऐसी कंपनियों से आपको नौकरी मिलती थी। उन्होंने कहा कि आज आप बड़े-बड़े उद्योग पतियों के नाम जानते होंगे। गौतम अडानी के बारे में जानते हैं कि वो क्या बनाते हैं ? इसके बाद भीड़ से जवाब आया कि वो सिर्फ बैवकूफ बनाते हैं। इसपर प्रियंका गांधी ने हंसते हुए कहा कि सरकार ने सरकारी कंपनियों को उन्हें सौंप दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जीएसटी की वजह से महंगाई में इतनी व्यापक बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर भी सवाल उटाते हुए कहा कि विराट ने सेंचुरी मार दी और प्याज ने भी मार दी है। मोदी जी चुप क्यों हैं ?
ये बात आप सभी को सोचनी चाहिए- प्रियंका
उन्होंने कहा कि आप सभी में से हर एक को सोचना चाहिए कि सरकार आपके लिए क्या कर रही है ? प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि आपको देखना होगा कि ये घोषणाएं खोखली तो नहीं हैं ? अगर पुरानी पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं तो उद्योगपतियों के पैसे क्यों माफ किये जा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि यहां से पलायन करने वाले लोगों से पूछो कि कांग्रेस की सरकारें क्या कर रही हैं।
जातिगत जनगणना से ये लाभ होंगे- प्रियंका गांधी
लाड़ली बहना योजना पर प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि ये चुनाव से पहले क्यों शुरू की गई, क्या पहले महिलाएं संकट में नहीं थीं ? इन्होंने कुछ दिन पहले कहा कि हमने महिलाओं के लिए बिल पास किए हैं। ये बिल पास होने के 10 साल बाद लागू होगा। हम कहते हैं कि अभी लागू करो। वहीं, प्रियंका गांधी ने जातिगत जनगणना के फायदे गिनाए हैं। उन्होंने कहा कि, जातियों की संख्या पता चलने के बाद हम इनकी मदद करेंगे।
'हमें राइट टू प्राइवेसी से मेहरूम किया जा रहा'
आदिवासियों से प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके साथ कितना अपमान होता है। उस पीड़ित आदिवासी के मुख्यमंत्री ने पैर धोए। आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें होती लेकिन हकीकत क्या है। आप फिर से इन्हें मौका देना चाहते हैं कि ताकि आप पर अत्याचार बढ़ सके। राइट टू प्राइवेसी से हमें महरूम किया जा रहा है, प्रियंका चतुर्वेदी ने क्यों कही यह बात ?
नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे वायरल वीडियो पर सवाल
प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे वायरल वीडियो को लेकर भी हमला किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अपनी जागरूकता के आधार पर वोट दो। आप बीजेपी के एक-एक नेता को एहसास दिलाओ कि जबतक ये आपकी संपत्ति आपको वापस नहीं दिलाते, तब आप मंच पर उन्हें खड़े नहीं होने देंगे। ये तीर अगर सही लगा तो आपका भविष्य मजबूत बन सकेगा।
Published on:
06 Nov 2023 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
