
धार. धार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के दो बड़े तस्करों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा है। पुलिस ने मौत के इन सौदागरों के पास से 51 देसी कट्टे, 2 देशी पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस के साथ ही अवैध हथियार बनाने का सामान भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री लगाए हुए थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों हथियारों के सौदागरों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
जंगल में लगा रखी थी 'मौत की फैक्ट्री'
पुलिस को मुखबिर से अवैध हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राहुल सिकलीगर को पकड़ा। आरोपी से पूछताछ पर उसने अपने एक साथी गुरुचरण निवासी गंधवानी के साथ मिलकर बाकानेर और बारिया के जंगलों में हथियार बनाना बताया। जिस पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम बारिया के जंगलों से आरोपी गुरुचरण को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 20 देशी बारह बोर के कट्टे, ड्रिल मशीन, कटर, पाइप के टुकड़े, स्टोर, प्लेयर, पेचकस, हथौड़ी, छेनी, लकड़ी के टुकड़े बरामद किए गए। आरोपी राहुल के भी कब्जे से पुलिस ने 31 बारह बोर के देशी कट्टे, 2 देशी पिस्तौल, 12 बोर के जिंदा कारतूस और बिना नंबर की पल्सर बाइक जब्त की है।
चुनावों में हो सकता था अवैध हथियारों का इस्तेमाल
बता दें कि मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अंदेशा है कि इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान दहशत फैलाने के लिए हो सकता था। ये हथियार आरोपी किन्हें सप्लाई करने वाले थे इसके बारे में फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिन दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है वो दोनों आदतन अवैध हथियार बनाने और बेचने का काम करते हैं। जिन्हें पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि धार जिले में 15 दिनों में माफिया अभियान के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
देखें वीडियो- खतरों का असली खिलाड़ी !
Published on:
30 Aug 2023 08:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
