5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

285 करोड़ के जमीन घोटाले के बाद हरियाणा में भी की 90 करोड़ की धोखाधड़ी

कमाए करोड़ों, मालवा चर्च काउंसिल के पदाधिकारी सतीश जार्ज पर हरियाणा में 90 करोड़ रुपए की ठगी का केस, सेंट टेरेसा जमीन घोटाले में भी भगोड़े जैन से रुपए लेकर पलटा था कोर्ट केस, फर्जी संस्था बनाकर मिशनरी कंपाउंड की जमीन को खुर्द.बुर्द करने के लेता है पैसा

2 min read
Google source verification

धार

image

deepak deewan

Nov 15, 2022

dhar_land_scam.png

धार. धार के बहुचर्चित 285 करोड़ के सेंट टैरेसा कंपाउंड जमीन घोटाले में फर्जी संस्था मालवा चर्च काउंसिल का अध्यक्ष कहलाना वाला सतीश जार्ज सबसे बड़ा घोटालेबाज बन गया है. 285 करोड़ के बाद उसने घोटाला कर 90 करोड़ रूपए कमाए हालांकि अब वह हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हरियाणा के भिवानी में भी धार की तर्ज पर मिशनरी की करोड़ों रुपए की जमीन को बेचने के मामले में पुलिस ने सतीश को आरोपी बनाया है। सतीश पूरे देश में फर्जी मिशनरी संस्थाओं का पदाधिकारी बताकर जमीन बेचने के मामले में जेल की हवा भी खा चुका है। सतीश पर धार और मंडलेश्वर में भी धोखाधड़ी में केस दर्ज है।

दरअसल धार के सेंट टैरेसा जमीन घोटाले की जांच में पता चला था कि मालवा चर्च काउंसिल के अध्यक्ष सतीश जार्ज निवासी उज्जैन ने भगोड़े सुधीर जैन द्वारा लगाए कोर्ट केस में संस्था की तरफ से हक का दावा किया था। लेकिन सुनवाई में पीछे हट गया। पुलिस जांच में सामने आया था कि सतीश जार्ज को पीछे हटने के लिए भगोड़े जैन से 20 लाख रुपए मिले। पुलिस ने इसे आरोपी बनाकर 4 जनवरी 2022 को गिरफ्तार किया थाए जो अभी जमानत पर है। जांच में सामने आया था कि मालवा चर्च काउंसिल के नाम से कोई संस्था रजिस्टर्ड नहीं है। मिशनरी संस्थाओं में सिंडिकेट इसी तरह समझा जा सकता है कि सीहोर के रामस्वरूप शर्मा के नाम पर मिशन हॉस्पिटल की जमीन करवाई गई थी।

हरियाणा में इसी तरह का फर्जीवाड़ा
हरियाणा पुलिस ने सुमित नाथ की शिकायत पर जार्ज पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। भिवानी के हांसी गेट स्थित बैपटिस्ट मिशनरी सोसायटी कार्पोरेशन यानी बीएमएससी की 90 करोड़ की जमीन बेचने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। इसमें भी फर्जी अध्यक्ष बनकर जार्ज ने खरीदारों को फायदा पहुंचाया।

मंडलेश्वर में तिवारी ने की पैरवी
आरोपी जार्ज पर मंडलेश्वर में भी 45 करोड़ रुपए की जमीन बेचने के मामले में एफआइआर दर्ज हुई थी। हालांकि यह एफआईआर मालवा चर्च काउंसिल सीहोर के नाम से रजिस्टर्ड संस्था के अध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने करवाई थी।

धार कोतवाली टीआइ समीर पाटीदार बताते हैं कि सेंट टेरेसा घोटाले में आरोपी सतीश जार्ज को लेकर हरियाणा पुलिस ने धार समेत मंडलेश्वर से रिकॉर्ड बुलाया था। जिस मालवा चर्च काउंसिल संस्था को आरोपी बनाया था उसकी जांच में ऐसी कोई संस्था रजिस्टर नहीं पाई गई। इनके सिंडिकेट की भी आशंका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।.