15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इश्कजादे ! एक-दूजे का हाथ थामकर दुनिया छोड़ गए

खेत में मिली लड़के-लड़की की लाश, प्रेम प्रसंग में जहर खाकर खुदकुशी की आशंका...

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

Shailendra Sharma

Dec 30, 2023

dhar.jpg

धार में युवक-युवती की लाश एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना धामनोद थाना इलाके के सागलियवार गांव की है जहां शनिवार की सुबह जब युवक की मां खेत पर चार लेने जा रही थी तो उसने बेटे व लड़की की लाश को देखा। खेत में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की।

प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका
मृतक युवक का नाम रोहित और युवती का नाम पायल होना बताया गया है। युवती पास के ही गांव की रहने वाली है जबकि युवक रोहित सागलियवार गांव का ही रहने वाला है और उसके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर ही उनके शव मिले हैं। दोनों की उम्र 19-20 साल के करीब है। अंदेशा है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और शायद घरवाले शादी के लिए मंजूर नहीं थे इसलिए उन्होंने खुदकुशी की है।


यह भी पढ़ें- मरीजों को देखकर कमरे में गए डॉक्टर साहब और गोली की आवाज से पसर गया सन्नाटा

जहर खाने की संभावनाएं
डॉक्टर्स का कहना है कि युवक-युवती को जब तक अस्पताल लाया गया था दोनों की मौत हो चुकी थी। जहर खाने से मौत होने की आशंका डॉक्टर ने जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत किस वजह से हुई है ये पता चल पाएगा। वहीं दूसरी तरफ जैसे ही पायल की मौत की खबर उसके परिजन को लगी तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पायल की मां की तबीयत भी बिगड़ गई है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है ।
यह भी पढ़ें- रेप के बाद 14 साल की लड़की की हत्या, जानवर नोंच गए लाश