6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बॉडी में फंसकर घिसटता चला गया युवक

ट्रक की बॉडी में फंसकर 8 फीट दूर तक घिसटा बाइक सवार युवक, गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल।

2 min read
Google source verification
road accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बॉडी में फंसकर घिसटता चला गया युवक

ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला धार जिले से सामने आया है, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को न सिर्फ जोरदार टक्कर मार दी, बल्कि उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ भी ले गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त करते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ये हैरान कर देने वाला सड़क हादसा शहर के घोड़ा चौपाटी चौराहे पर स्थित उत्कृष्ट स्कूल के सामने हुआ है। बाइक सवार प्रकाश निवासी सीतापाट शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक ट्रक के पिछले टायर में बाइक के साथ जा फंसा, जिसके बाद भी ट्रक चालक ने ट्रक नहीं रोका और बाइक सवार काफी दूर तक घसिटता चला गया। इस घटना को जैसे ही राहगीरों ने देखा वैसे ही चालक को आवाजें लगानी शुरु कर दीं और ट्रक को रोका। इसके बाद ट्रक चालक लोगों के चंगुल से छूटकर मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें- लोन चुका दिया फिर भी बैंक काट रहा खाते से रकम, बैंक से लोन लेने वाले हो जाएं अलर्ट


हादसों का क्षेत्र बनता जा रहा है ये क्षेत्र

इसके बाद ट्रक के टायर में फंसे युवक को लोगों ने काफी मशक्‍कत से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत नाजुक होने से डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घोड़ा चौपाटी पर सड़क के दोनों ओर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे सड़क सकरी हो गई और आए दिन दुघर्टनाएं होती रहती है। लोगों का कहना है कि आज भी इसी वजह से ये हादसा हुआ है।