5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा में डूब गए शादी में आए दो किशोर, शवों पर सिर रखकर बिलख रहे मां-पिता

Tragic accident at Khalghat of Narmada in Dhar एमपी के धार में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये दोनों नर्मदा नदी में नहाने आए थे लेकिन उसमें डूब गए। किशोरों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकाला। वे अचेत थे लेकिन अस्पताल में दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया […]

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

deepak deewan

Apr 20, 2024

khalghat

Tragic accident at Khalghat of Narmada in Dhar एमपी के धार में दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये दोनों नर्मदा नदी में नहाने आए थे लेकिन उसमें डूब गए। किशोरों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकाला। वे अचेत थे लेकिन अस्पताल में दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों की मौत से हर कोई दुखी हो उठा। मां—पिता तो उनके शवों पर सिर रखकर विलाप कर रहे हैं।

धार में नर्मदा के खलघाट में यह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो किशोर पास के गांव से नर्मदा नहाने आए थे। वे एकाएक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उन्हें डूबता देख लोगों ने बचाने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीणों और गोताखोरों ने दोनों किशोरों को नर्मदा से बाहर निकाला। दोनों को तुरंत धामनोद सिविल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि एक मृतक आशीष माचलपुर का निवासी था, जबकि दूसरा मृतक गौरव मंडलेश्वर का रहनेवाला था। 13 साल का आशीष और 14 साल का गौरव खलघाट के पास के एक गांव शाला में अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में शादी में आए थे। वे गांव से नर्मदा के खलघाट नहाने के लिए चले गए जहां ये हादसा हो गया।

दो किशोरों की नर्मदा में डूबने से मौत की सूचना के बाद शादी वाले घर मे कोहराम मच गया। दोनों किशोरों के परिजन खलघाट की ओर भागे पर तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं। किशोरों के शव पर मां पिता का करुण विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।