8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक का हंगामा, नीचे उतारने में छूट गए पुलिस के पसीने

धार में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, राशन न मिलने से था नाराज।

2 min read
Google source verification
News

मोबाइल टॉवर पर चढ़े युवक का हंगामा, नीचे उतारने में छूट गए पुलिस के पसीने

मध्य प्रदेश के धार जिले के अंतर्गत आने वाली बदनावर तहसील के कोद गांव में रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गया। लोगों की नजर जब युवक पर पड़ी तो वो कभी टॉवर पर खड़ा हो रहा था तो कभी बैठ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। यहां कड़ी मशक्कत और मान मनोवल कराने के बाद युवक को टॉवर से नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि, पुलिस द्वारा समझाइश पर भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरने को तैयार हुआ। शाम 4 बजे से टॉवर पर चढ़ा युवक शाम करीब 7 बजे नीचे उतरा।

यह भी पढ़ें- सड़क पर बेकाबू दौड़ते ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की स्पॉट पर मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने


अनाज न मिलने का विरोध

टॉवर से नीचे उतारकर पुलिस युवक को थाने ले गई। जहां, पूछताछ में कोद गांव में रहने वाले कमल पिता बने सिंह ने पुलिस को बताया कि, अनाज न मिलने के कारण वो भूख से परेशान था। यही कारण है कि, विरोध स्वरूप वो टावर पर चढ़ा था। जब लोगों ने कमल को टावर पर देखा तो बड़ी संख्या में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़ें- सात समंदर पार बिकेगा मध्य प्रदेश का महुआ, DFO और ब्रिटेन की कंपनी के बीच करार, तीन गुना बढ़ेगा मुनाफा


लंबी समझाइश के बाद नीचे उतरा युवक

लोगों सहित पुलिस ने युवक को मनाने का प्रयास किया पर वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। तीन घंटे बाद युवक नीचे उतरा। एक साल पूर्व भी कमल बीपीएल कार्ड की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया था। उस समय भी कमल को काफी देर तक समझाइश के बाद टावर से नीचे उतारा गया था।