31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर बेकाबू दौड़ते ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की स्पॉट पर मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

- दिल दहला देने वाला सड़क हादसा- बेलगाम दौड़ते ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा- हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत- सामने आया हादसे का हैरान कर देने वाला वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Feb 2023, 5:10 PM IST

News

सड़क पर बेकाबू दौड़ते ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की स्पॉट पर मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बता दें कि, शहर में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती और बाइक सवारों को सड़क पर दौड़ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला। इस हादसे का शिकार हुए दो लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं एक को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि, ये हैरान कर देने वाला सड़क हादसा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

आपको बता दें कि, ये दिल दहला देने वाली घटना शहर के अंतर्गत आने वाले जबलपुर - नागपुर नेशनल हाईवे के सिवनी - कुरई मोड़ पर हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य तीन में से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक बुजुर्ग दंपती सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक कुचलते हुए आगे निकल गई।

यह भी पढ़ें- सात समंदर पार बिकेगा मध्य प्रदेश का महुआ, DFO और ब्रिटेन की कंपनी के बीच करार, तीन गुना बढ़ेगा मुनाफा


गंभीर घायलों को नागपुर रेफर किया गया

इस भीषण सड़क हादसे में पैदल सड़क पार कर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मैनाबाई बंशकार इंदिरा आवास कॉलोनी कुरई निवासी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग महिला के 72 वर्षीय पति ढब्बू बंशकार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में बाइक सवार पति और पांच साल की मासूम बच्ची के साथ सवार 30 वर्षीय महिला चांदनी जायसवाल बाजार चौक कुरई निवासी की मौके पर मौत हो गई है। जबकि, 5 साल की बेटी नव्या गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं, 32 वर्षीय पति राहुल जायसवाल को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल, दोनों गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है।