
दर्दनाक : 50 फीट नीचे नहर में गिरा वाहन, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, 5 लोग घायल
ट्रैफिक डिपार्मेंट की ओर से लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालही में सूबे के धार जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के धामनोद थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कालीबावड़ी मार्ग पर सेमल्दा के पास ओंकारेश्वर की बड़ी नहर में मजदूरों से भरा टेम्पों वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 अन्य सवार घायल हुए हैं।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के खेत में काम कर रहे किसान दौड़कर नहर के पास पहुंचे और एकाएक नहर में कूदकर डूबने वाले लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पिता-पुत्र की मौत
बताया जा रहा है कि विजय काशीराम कुशवाह भारतीय जीवन बीमा निगम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था जो वाहन से मजदूरों को खेत में ले जा रहा था। इस दौरान वाहन की रफ्तार तेज होने के चलते अचानक वो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। हादसे में विजय काशीराम कुशवाहा और उसके पुत्र 7 वर्षीय रुद्राक्ष निवासी सेमल्दा की मौत हो गई। जबकि एक युवक और 4 महिलाओं को ग्रामीणों द्वारा बाहर निकाल लिया। हालांकि, घटना में ये सभी घायल हुए हैं।
हादसे में ये लोग हुए घायल
घायलों में यश पिता धर्मेंद्र कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सेमल्दा, ज्योति पति अशोक उम्र 30 वर्ष निवासी सेमल्दा, गायत्री पति विजय कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमल्दा, कालीबाई पति जीवन और एक 50 वर्षीय महिला जिन्हें एंबुलेंस से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुए वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। साथ ही मामले जांच भी शुरु कर दी है।
Published on:
02 Dec 2023 09:45 pm

बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
