
ट्रक और बस के बीच जोरदार टक्कर, 1 की मौत 30 से ज्यादा घायल, टक्कर के बाद तीन बार पलटी बस
ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। आलम ये है कि, यहा रोजाना सैकड़ों लोग सड़क हादसों में घायल हो रहे हैं तो वहीं, दर्जनों लोग अपनी जान भी गवा रहे हैं। इसी तरह मंगलवार की सुबह भी मध्य प्रदेश के धार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, सड़क पर बेलगाम दौड़ते एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक यात्री मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुए 30 से अधिक बस यात्रियों में से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस के साथ साथ स्थानीय लोगों के वाहनों से भी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। वहीं, हादसे में जान गवाने वाले युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना करवा दिया गया है।
टक्कर कितनी जोरदार होगी की टकराने के बाद तीन बार पलटी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस औद्योगिक क्षेत्र हातोद में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन हाईवे किनारे अमृत पेपर मिल के बाहर खड़ी थी। हादसा उस समय हुआ, जब मिल के कर्मचारी बस में बैठ रहे थे। टक्कर के समय अधिकतर कर्मचारी बस में बैठ चुके थे। हादसे के समय ट्रक की रफ्तार और टक्कर की ऊीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, टकराने के बाद सड़क किनारे खड़ी बस तीन बार पलटी खा गई। पलटी होने से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
ट्रक ड्राइवर को तलाश रही पुलिस
इस हादसे में आमोद कुमार निवासी बिहार की मौत हो गई है। वहीं, घटना के बाद सूचना मिलने पर सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बीएमओ शीला मुजाल्दा को घायलों के उपचार के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं, हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है।
Published on:
16 Aug 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
