14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज चन्द्रमा सिंह राशि में, मंगल भी करेगा नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को होगा बड़ा फायदा

कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Mar 30, 2018

horoscope news

rashifal in hindi

चन्द्रमा दोपहर १.११ तक सिंह राशि में, इसके बाद कन्या राशि में रहेगा। मंगल आज रात्रि ३.१५ पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। आज दोपहर १.११ तक चन्द्र वास पूर्व दिशा में, इसके बाद कन्या राशि के चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में होगा।

मेष
मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले हैं। सफल रहेंगे। व्यवसाय में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

वृषभ
विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें। अपने जीवन में सुकून चाहते हो तो स्वयं को खुश रखो और झूठ बोलना छोड़ दो। गृहस्थ सुख मिलेगा। भय व चिंता का माहौल बनेगा।

मिथुन
माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन खरीदने का मन बनेगा। पुराना रोग उभर सकता है सतर्क रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी।

कर्क
कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें। काम में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग ? बन रहे हैं। परिवारिक कार्य सफल रहेंगे।

सिंह
यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें। अपनी मानसिकता बदलें। निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा। व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी।

कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यवसाय में निवेश से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जीवन साथी की चिंता रहेगी।

तुला
आप सोचते तो बहुत हैं लेकिन कार्यों को कर नहीं पाते। अभी समय है दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाए। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक
अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करे पूरे विश्वास से करें। लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति संभव है। कुसंगति से बचें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें, अज्ञात भय रहेगा।

धनु
अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें। दूसरों की निंदा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों से विवाद न करें। पित्रों की शांति के लिए किसी योग्य ब्राह्मण को गाय दान करें।

मकर
व्यवसाय में लगा हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेंगी। कारोबार में मन नहीं लगेगा। तनाव तथा चिंता रहेंगी। संतान से विवाद संभव है।

कुम्भ
व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी। कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरुरी है। वायदा बाजार निवेशादि शुभ रहेगा। निजी जीवन में तनाव तथा अस्वस्थता रहेगी।

मीन
अपने व्यवहार को नम्र बनाएं, अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। शारीरिक बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होंगे। संतान विवाह की चिंता रहेगी।


बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग