
बात ज्योतिष की हो या फिर आध्यात्मिकता की दोनों में ही गुरुवार के दिन को विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से हमें आध्यात्मिक उन्नति के साथ ही धन, सुख-समृद्धि भी प्राप्त होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में मुताबिक गुरुवार का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। यह ग्रह बृहस्पति ग्रह कहलाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर अभिमन्यु डब्बावाला बताते हैं कि गुरुवार का दिन बृहस्पति ग्रह का दिन माना जाता है। कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होने पर आपकी करियर में तरक्की में बाधा आने लगती है। इसकी कमजोरी आपको गरीबी के दिन दिखा सकती है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति या गुरु की स्थिति कमजोर है, तो बृहस्पतिवार को कुछ विशेष उपाय करने से इसकी स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। यानी आप कुछ उपाय करके अपनी तरक्की की राह खोल सकते हैं।
घी का दीपक जलाएं
गुरुवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और फिर सूर्य देवता को अघ्र्य देकर अपने दिन की शुरुआत करें। उसके बाद अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। अगर आप दीपक की बत्ती बनाने के लिए कलावे का इस्तेमाल करें, तो बेहतर होगा। उसमें थोड़ी सी केसर भी डाल दें। भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होकर आपको सुखी और संपन्न बनाने का आशीर्वाद देते हैं।
पीले फलों का करें दान
शास्त्रों मे बताया गया है कि गुरुवार को पीले फलों का दान करना आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत बनाता है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति को केला, पपीता या अन्य पीले फल दान करना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों को फलों का दान अवश्य करें। अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच में भी आप फल बांट सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत पुण्य मिलेगा।
दूध और केसर के ये उपाय भी हैं फायदेमंद
गुरुवार को केसर का किसी भी रूप में प्रयोग आपकी ग्रहदशा को शुभ बनाता है। गुरुवार को रात को सोने से पहले दूध में केसर डालकर उसका प्रयोग करें। आप यह भी कर सकते हैं कि दूध और केसर की खीर बनाकर पहले भगवान विष्णु को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ मिलकर खाएं। यह उपाय आपके घर के लोगों के बीच में प्यार को बढ़ाता है। आपकी सुख-समृद्धि में इजाफा होता है।
विष्णु चालीसा या विष्णु नाम स्रोत का पाठ करें
जिनकी कुंडली में गुरु या बृहस्पति ग्रह कमजोर है, उन्हें गुरुवार को विष्णु चालीसा या फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन ध्यान रखें पाठ करने से पहले गुरुवार को स्नान करने के बाद पूजाघर को गंगाजल से पवित्र करें और उसके बाद विधि विधान से विष्णु की पूजा करें, गुरुवार की कथा पढ़ें। उसके बाद कुश के आसन पर बैठकर विष्णु चालीसा या फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद भगवान को किसी पीली मिठाई का भोग लगाएं।
गुरु का आशीर्वाद जरूर लें
गुरुवार का दिन गुरु को समर्पित दिन भी माना जाता है। यदि आपके कोई आध्यात्मिक गुरु हैं, तो गुरुवार को उन्हें भेंट दें। चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपको कॅरियर में तरक्की मिलना शुरू हो जाएगी। यदि आपका कोई गुरु नहीं है, तो किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी के चरण छूकर उनका आशीर्वाद भी ले सकते हैं।
Updated on:
19 Jan 2023 12:41 pm
Published on:
19 Jan 2023 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
