
Feeding pigeons
Feeding pigeons: भारतीय संस्कृति में पक्षियों को दाना डालने की परंपरा काफी पुरानी है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह विशेष पवित्र कार्य माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कबूतरों को दाना डालना कितना लाभकारी माना जाता है? आइए जानते हैं इसका महत्व।
सनातन धर्म में पक्षियों को भोजन देना विशेष पुण्यकारी माना जाता है। खासकर कबूतरों को दाना डालने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। यह माना जाता है कि कबूतरों को दाना खिलाने से व्यक्ति के कर्मों का संतुलन बेहतर होता है और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
कबूतरों या अन्य पक्षियों को दाना डालते समय व्यक्ति को एक अलग प्रकार की मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पुण्यकार्य तनाव को कम करता है। साथ ही मन में दया, करुणा और प्रेम की भावना को बढ़ाता है।
धार्मिक मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति निस्वार्थ भाव से पक्षियों को दाना डालता है। उसको किसी न किसी रूप में शुभफल की प्राप्ति अवश्य होती है। यह कार्य अच्छे स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि और सुखी जीवन का कारक बनता है।
कबूतरों (पक्षियों) को दाना डालना समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। साथ ही यह लोगों को जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम और दयालु बनने की प्रेरणा देता है।
Published on:
23 Nov 2024 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
