विवाह सहित आर्थिक समस्या से लेकर मानसिक अशांति तक की समस्याओं के निदान के लिए गुरुवार के दिन करें ये आसान उपाय
सप्ताह में बृहस्पतिवार यानि गुरुवार को शांति व प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है। वहीं इस दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा की जाती है। ऐसे में जहां आज दिवाली 2021 से ठीक पहले का गुरुवार है वहीं गुरुवार के दिन के संबंध में मान्यता है कि इस दिन विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
एक ओर जहां भगवान विष्णु को प्रसन्न करना अत्यंत कठिन माना जाता है, वहीं कई बार ये भी कहा जाता है कि इन्हें प्रसन्न कर इनसे आशीर्वाद पाना मुमकिन ही नहीं है, लेकिन वहीं अधिकांश जानकारों का यह भी कहना है कि यदि उनकी सच्चे मन से अराधना करें तो वे अवश्य कृपा बरसाते हैं और इसका उदाहरण कई पौराणिक कथाओं में भी मिलता है।
ज्योतिष के जानकारों अनुसार शास्त्रों में भी देवगुरु यानि भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। इसी वजह है पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।
गुरुवार की पूजा -
1. बृहस्पतिवार यानि गुरुवार के दिन सुबह ब्रह्ममुहूर्त में नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, इसके साथ ही उनका पाठ भी अवश्य करें। ज्योतिषशास्त्र में गुरु को धन का कारक ग्रह भी माना गय है। अत: ऐसे में माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है, उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
2. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गुरुवार को पीले वस्त्र ही धारण करने का प्रयास करना चाहिए, अगर ऐसा नहीं हो सकता तो कम से कम पूजा करते वक्त केसर से भगवान विष्णु को तिलक अवश्य करें, लेकिन यदि केसर का तिलक करना भी मुमकिन न हो तो हल्दी से भी तिलक कर सकते हैं।
बेहद प्रिय है विष्णु भगवान को पीला रंग -
गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है। वहीं इस दिन के कारक देव भगवान विष्णु माने जाते हैं।
ऐसे में आज के दिन यानि गुरुवार / बृहस्पतिवार को पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और धन संपत्ति का वरदान देते हैं।
भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीली वस्तुओं का दान भी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ इस दिन कुछ चीजों से परहेज करना भी बहुत जरूरी माना जाता है।
यह करें और यह न करें इस दिन जानें
1. सुबह उठकर नहाने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनें।
2. पूजा में भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल को एक साथ मिला कर प्रसाद बनाएं।
3. इस प्रसाद को आप भगवान को अर्पित कर पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद आपके घर पर सदा बनाए रखते हैं।
4. गुरुवार की पूजा विधि-विधान के साथ ही करने से बृहस्पति देव के पूजन में पीले फूल, चने की दान, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का उपयोग करना शुभ माना जाता है।
5. इस दिन केले के पेड़ का पूजन करना चाहिए और यदि संभव हो तो इसके पास बैठकर ही बृहस्पति देव का पूजन और कथा पाठ करना चाहिए।
6. यदि आप आज के दिन व्रत रख रहे हैं तो ऐसे में केवल पीले फल ही ग्रहण करने चाहिए। आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करने से मन को शांति और घर में समृद्धि का निवास रहता है।
7. माना जाता है कि भगवान बृहस्पति देव की पूजा करने भर से आपके घर में गुरु का वास होता है।
8. मन से सभी बुरे विचार आज के दिन त्याग देने के साथ ही भगवान के चरणों में अपने जीवन को अर्पण करना चाहिए।
9. इस दिन घर में पोछा नहीं लगना चाहिए और न ही कपड़े धोने या प्रेस करने का काम करना चाहिए।
10. माना जाता है कि आज के दिन किसी को पैसे नहीं देने चाहिए।
11. जो लोग गुरुवार का व्रत करें उन्हें इस दिन नमक नहीं खाना चाहिए और केवल पीला भोजन ही करना चाहिए।
मनोकामना को पूरा करने वाला दिन-
कई समस्याएं हैं जैसे विवाह का न होना, आर्थिक समस्या का होना और मानसिक अशांति, ऐसे में माना जाता है कि यदि गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय किए जाएं, तो इन समस्याओं के निदान के साथ ही मनोकामना जरूर पूरी होगी।
पंडित एसके पांडे के अनुसार हिंदू पौराणिक ग्रंथों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना गया है। इस दिन यदि कोई भक्त सच्चे मन से श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करता है तो उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती है।
- बृहस्पतिवार को नहाते समय एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें। इसके बाद 'ऊं नमों भगवते वासुदेवाय' मंत्र के जाप के पश्चात भगवान विष्णु जी की पूजा करें। मान्यता के अनुसार ऐसा करने पर विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।
- वहीं यदि आपकी जन्मकुंडली में गुरु दोष है, तो हर गुरुवार को भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी कुंडली में गुरु दोष शांत होने के साथ ही ये उपाय काफी लाभ प्रदान करता है।
- इसके साथ ही गुरु दोष शांति के लिए पीली वस्तुओं जैसे गुड़,चने की दाल, केले, पीले फूल, चन्दन या पीले वस्त्र, हल्दी, पीले रंग की मिठाई और गाय का घी भी दान करना उचित माना गया है।
- बृहस्पतिवार यानि गुरुवार को धन से जुड़ा लेन देन थोड़ा संभलकर करना चाहिए, ऐसे में यदि कोई इस दिन धन मांगने आता है और आप उसे धन दे देते हैं, तो माना जाता है कि ऐसा करने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
- गुरुवार को शाम के समय केले के वृक्ष के आगे दीप दान करने के साथ ही कोई मिठाई चढ़ा कर, जहां तक हो सकें बेसन की मिठाई को ही अर्पित कर उसे लोगों में बांट दें। माना जाता है कि ये उपाय काफी लाभ पहुंचाता है।
बृहस्पतिवार को ये 5 काम करेंगे भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न -
हिंदू धर्म में बृहस्पतिवार को बेहद खास दिन माना जाता है। इस दिन घर में सुख समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। ऐसे में कुछ खास उपाय हैं, जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें अपनाने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है।
1. बृहस्पतिवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा के संबंध में मान्यता है कि इस दिन विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
2. बृहस्पतिवार यानि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सत्यनारायण की कथा पढ़नी चाहिए।
3. पीले रंग के कपड़े पहनने : भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बृहस्पतिवार यानि गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसका कारण ये है कि पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है।
4. केले के पेड़ की पूजा: बृहस्पतिवार यानि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा विशेष जाती है। जानकारों के अनुसार इस दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।