21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips for Home: घर में चाहिए पॉजिटिव एनर्जी और खुशियां ही खुशियां, तो जरूर लगा लें ये पेड़-पौधे

Grow these plants at home to get good luck, good luck plants: पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं घर में खुशियां लाने के लिए आप कौन-कौन से पौधे घर ला सकते हैं। ये पौधे ऐसे हैं, जिन्हें यदि नियमों का ध्यान रखते हुए घर के मुख्य दरवाजे के पास रखा जाए, तो यह दोगुनी खुशियों से घर भर देते हैं। चारों तरफ से खुशियां आने लगती हैं...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 10, 2023

good_luck_plants_grow_at_home_to_get_prosperity_and_wealth.jpg

Grow these plants at home to get good luck, good luck plants: वास्तु शास्त्र में घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने, सुख-शांति बनाए रखने और आर्थिक रूप से मजबूती बनाए रखने के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में एक उपाय हैं पेड़-पौधे। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं घर में खुशियां लाने के लिए आप कौन-कौन से पौधे घर ला सकते हैं। ये पौधे ऐसे हैं, जिन्हें यदि नियमों का ध्यान रखते हुए घर के मुख्य दरवाजे के पास रखा जाए, तो यह दोगुनी खुशियों से घर भर देते हैं। चारों तरफ से खुशियां आने लगती हैं...

तुलसी का पौधा
धार्मिक दृष्टि से तुलसी का पौधा बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। वहीं तुलसी का पौधा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना गया है, कि यह दिन और रात दोनों ही समय में ऑक्सीजन छोड़ता है। जब इस पौधे को मुख्य द्वार पर लगाया जाता है तो, यह आस-पास के वातावरण को महकाने लगता है। आसपास के माहौल को पॉजिटिविटी से भर देता है। इसे आपके घर के लिए लकी माना जाता है। वहीं यह भी कहा जाता है कि तुलसी का पौधा धन को भी आकर्षित करता है।

पाम ट्री
पाम ट्री को भी घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए, तो यह घर में पॉजिटिविटी बढ़ाता है। पाम ट्री को एयर प्यूरिफाइंग प्लांट भी कहा जाता है। इसकी देखभाल करना बेहद आसान होता है। कहा जाता है कि इसे एक बार लगाने के बाद सिर्फ पानी देने के अलावा और कुछ नहीं करना होता है। माना जाता है कि पाम ट्री को जब मुख्य द्वार पर लगाया जाता है तो, यह पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है।

सिट्रस ट्री
फेंग शुई के हिसाब से नींबू का पेड़ या फिर नारंगी का पेड़ घर में लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह आपके घर में गुडलक लाता है और सौभाग्य में भी वृद्धि करता है। लेकिन इसे मुख्य द्वार के ठीक सामने लगाने की बजाय दरवाजे के दाईं ओर लगाया जाना चाहिए। अपने खूबसूरत रंगों की वजह से इन्हें बेहद शुभ माना जाता है।

मनी प्लांट
मनी प्लांट को भी मुख्य द्वार पर लगाने से यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है। माना जाता है कि मनी प्लांट को चाहे घर के अंदर लगाएं या फिर घर के बाहर, यह सदा ही खुशियों से घर भरता है। मनी प्लांट की बेल को मुख्य द्वार पर लगाने ये यह आपके घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाता है।

जैस्मीन या चमेली का पौधा
जैस्मिन प्लांट यानी चमेली का पौधा। घर के लिए बहुत ही लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला माना जाता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू आपके रोम-रोम को पुलकित कर देती है। कहते हैं कि यदि मुख्य द्वार पर चमेली का पेड़ या पौधा लगाया जाए, तो यह आपके घर को सुगंध से तो भर ही देगा, साथ ही धन में वृद्धि भी करेगा।

फर्न का प्लांट
फर्न का प्लांट देखने में जितना सुंदर होता है उतना ही लकी भी होता है। बोस्टर्न फर्न प्लांट को घर के बाहर मुख्य द्वार पर लगाने से यह घर में पॉजिटिविटी बढ़ाता है। जब इस प्लांट को घर के सामने रखा जाता है तो, यह आपके घर में गुडलक चार्म को भी बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips to get money: घर में सही दिशा में रखें मिट्टी का घड़ा या सुराही, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी, ये ग्रह भी होंगे मजबूत