29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज बजरंगबली कर देंगे हर इच्छा पूरी, रंग होली पर राशि अनुसार कर लें ये उपाय

आज बजरंगबली कर देंगे हर इच्छा पूरी, रंग होली पर राशि अनुसार कर लें ये उपाय
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Mar 10, 2020

बजरंगबली कर देंगे हर इच्छा पूरी, आज रंग होली पर राशि अनुसार कर लें ये उपाय

बजरंगबली कर देंगे हर इच्छा पूरी, आज रंग होली पर राशि अनुसार कर लें ये उपाय

अगर हनुमान जी की कृपा पाने के लिए आज रंग होली के दिन अपनी राशि के अनुसार ये उपाय जरूर करें। प्रसन्न होकर महाबली बजरंगबली सभी कामनाएं पूरी कर देंगे।

1- मेष राशि- मेष राशि के जातक एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करें एवं हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने के बाद गरीब बच्चों में भी प्रसाद बांटें।

2- वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के सुंदर कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को मीठी रोटी का भोग लगाकर बंदरों को खिला दें।

3- मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के अरण्य कांड का पाठ कर बजरंगबली को 5 पान का भोग लगाकर गाय माता को खिला दें।

4- कर्क राशि- कर्क राशि के जातक पंचमुखी हनुमंत कवच का पाठ करने के बाद हनुमान जी को पीले फूल चढ़ाकर बाद में वे फूल बहते जल में प्रवाहित कर दें।

5- सिंह राशि- कर्क राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के बाल कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को गुड़ से बनी मीठी रोटी का भोग लगाएं एवं बाद में उस रोटी को किसी भिखारी को खिला दें।

6- कन्या राशि- कन्या राशि के जातक हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान मंदिर जाकर शुद्ध घी के 6 दीपक जलाएं एवं श्रीरामचरित मानस के लंका कांड का पाठ करे।

7- तुला राशि- तुला राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के बाल कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को खीर का भोग लगाएं एवं गरीब बच्चों को भी खीर खिलाएं।

8- वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक हनुमान अष्टक का पाठ करने के बाद चावल, गुड़ का भोग लगाकर गाय को खिला दें।

9- धनु राशि- धनु राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के अयोध्या कांड का पाठ करने के बाद हनुमान जी को शहद का भोग लगाकर स्वयं उसे प्रसाद के रूप में खा लें।

10- मकर राशि- मकर राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के किष्किन्धा कांड का पाठ करने के बाद हनुमानजी को मसूर का भोग लगाकर उसे मछलियों को खिलाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होने लगेगी।

11- कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के जातक श्रीरामचरित मानस के उत्तर कांड का पाठ करने के बाद हनुमानजी को मीठी रोटी का भोग लगाकर बाद में उसे भैसों को खिला दें।

12- मीन राशि- मीन राशि के जातक हनुमंत बाहुक का पाठ करने के पहले हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा अपने हाथों से चढ़ाएं।

********************